मोटरसाइकिल चोरी के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 1 मार्च 2025। जिले के पामगढ़ थाना पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने मन्नू उर्फ सुशील दिवाकर, निवासी चंडीपारा, थाना पामगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले का पूरा विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बिजेन्द्र कुर्रे, निवासी ग्राम जलसों, थाना पामगढ़ ने 10 जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रात 10:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल (CB Shine, नंबर CG-12 AZ 0326) से पामगढ़ से चंडीपारा गया था। उसने बाइक दिग्विजय के घर के सामने खड़ी की थी, लेकिन कुछ देर बाद जब वह लौटा, तो बाइक गायब थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसे चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 22/2025, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना से आरोपी पकड़ा गया
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोनू उर्फ कन्हैया कश्यप, निवासी चंडीपारा, चोरी की गई बाइक से शराब भट्टी आया हुआ है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे बाइक समेत पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मन्नू उर्फ सुशील दिवाकर के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी। पुलिस ने 17 जनवरी 2025 को आरोपी मोनू उर्फ कन्हैया कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।






