
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, रायपुर में होगी. यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट लेंगे. बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी, आसन्न लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी.
बैठक में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकारी सदस्य, संयुक्त महामंत्री एवं सचिव, सभी एआईसीसी सदस्य, सभी विधायक, प्रत्याशी, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे. यह जानकारी कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दी.






