छत्तीसगढ़

CG NEWS: कार को बम से उड़ाने का LIVE VIDEO:धमाके से थर्राए लोग

भिलाई में एक कार को बम से उड़ा दिया गया। कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ब्लास्ट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कार के पास दिख रहा है। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

खड़ी गाड़ी में टाइमर सेट कर दूर जाकर किया ब्लास्ट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - Dainik Bhaskar

मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है, जो कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास है। कार प्रकाश महोबिया के भांजे, संजय बुंदेला की बताई जा रही है।

कार को बम से उड़ा दिया गया। कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया।
कार को बम से उड़ा दिया गया। कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया।

युवक चेहरा ढके हुए कार के पास आया

बम धमाके की CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक चेहरा ढके हुए कार के पास आया। इसके बाद उसने कार में बम लगा दिया। उसने बम पर टाइमर सेट किया और उसे उड़ा दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इलाके में तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आस-पास के लोग डर गए।

Related Articles

Back to top button