छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता: दो अलग-अलग लूटकांड के आरोपियों को धर दबोचा, 2 लाख से ज्यादा की संपत्ति बरामद

⏺ हाईवे पर लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ ⏺ आईफोन, एक्टिवा, मोटरसाइकिल और नकद समेत कुल 2.45 लाख रुपये का माल बरामद

जांजगीर-चांपा जिले में हाईवे पर लूटपाट की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को थाना अकलतरा पुलिस और सायबर सेल की टीम ने धर दबोचा। इन घटनाओं में कुल 2 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति लूटने के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तत्परता ने इन्हें ज्यादा देर तक छुपने नहीं दिया।

पहली घटना:

दिनांक 24 जनवरी 2025 की रात करीब 8:20 बजे अमरताल नेशनल हाईवे रोड पर गोदाम के पास, आरोपियों ने बिलासपुर निवासी एक युवती को रोका और उसकी एक्टिवा गाड़ी, आईफोन 15 और अन्य सामान, कुल मिलाकर 1,85,000 रुपये की लूट कर फरार हो गए। युवती की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 31/2025 के तहत धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी घटना:

उसी रात, किरारी निवासी नारद कुमार कश्यप से भी आरोपियों ने मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स) और वीवो मोबाइल समेत 60,000 रुपये की लूट की। इस घटना की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 32/2025 दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button