छत्तीसगढ़

जांजगीर में ऑटो लूट मामला: चाकू से हमला कर ऑटो लूटने वाला नाबालिग गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: थाना जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर ऑटो लूटने वाले नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह घटना 21 जनवरी की रात करीब 7:45 बजे हुई थी, जब आरोपी नाबालिग ने चालक से गाली-गलौज कर पेट में चाकू से वार किया। बचाव के दौरान चालक का अंगूठा कट गया, और नाबालिग ऑटो लेकर फरार हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और लूटा गया ऑटो बरामद कर लिया गया है।

आरोपी के खिलाफ धारा 296, 309(6) BNS, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उसे किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया गया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी और उनकी टीम का सराहनीय योगदान।

Related Articles

Back to top button