छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर, ड्राइवर समेत 6 लोग गंभीर घायल

बलौदाबाजार। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ड्राइवर समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा बलौदाबाजार जिले के टोडोपार क्षेत्र में हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रेलर भी सड़क किनारे पलट गया।

हादसे के समय स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग कसडोल से रायपुर सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी के अंदर ही फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है कि तेज रफ्तार, लापरवाही या अन्य वजहों से यह दुर्घटना हुई।

Related Articles

Back to top button