देश- विदेश
महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी, कई टेंट जले:शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 कैंप में लगातार सिलेंडर फट रहे, फायर ब्रिगेड ने इलाका सील किया

प्रयागराज में महाकुंभ के 7वें दिन रविवार को मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि टेंट में खाना बनाते समय यह आग लगी। आग ने और टेंटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे टेंटों में रखे गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट होने लगे। अब तक 50 टेंट जल चुके हैं।






