छत्तीसगढ़
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा। थाना सारागांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भानु सिदार (21) निवासी मोतीसागर पारा, कोरबा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376(N) IPC और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने नाबालिग को भगाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया था। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर हुई इस त्वरित कार्रवाई में अपहृता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।
मामले की जांच और गिरफ्तारी में निरीक्षक सावन कुमार सारथी और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।






