जांजगीर-चांपा: थाना नवागढ़ पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 14,080 रुपये और 52 पत्ते तास बरामद

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ पुलिस ने जुआ खेलने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 4 जुआड़ीयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14,080 रुपये की नगदी और 52 पत्ते तास बरामद किए गए हैं।
जांजगीर पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) और अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जांजगीर पुलिस जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी में थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गश्त के दौरान जुआ खेलने वाले चार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।
जुआ खेलते हुए गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार कश्यप (38), संजय श्रीवास (27), मो. आदिल (26) और भानु साहू (30) शामिल हैं। विजय कुमार कश्यप नवागढ़ का निवासी है, जबकि संजय श्रीवास कोरबा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है। मो. आदिल शारदा बिहार अटल आवास कोरबा का निवासी है, और भानु साहू नवागढ़ के भैंसमुडी का निवासी है।
पुलिस की छापेमारी और बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से 14,080 रुपये की नगदी और तास की 52 पत्तियां बरामद की गईं, जो जुआ खेलने में इस्तेमाल हो रही थीं।






