छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने CGPSC के चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित, कहा- प्रदेश में सुशासन स्थापित करने में युवा पीढ़ी की भूमिका अहम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप लोगों ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की कठिन परीक्षा में शीर्ष स्थान अर्जित किया है, निश्चित रूप से आप लोग युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन चुके हैं. आपने अपनी मेहनत, संकल्प और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है. आपकी यह सफलता आपके परिवार, आपके शिक्षकों की भी सफलता है. जो युवा साथी भविष्य में ऐसी ही सफलता हासिल करना चाहते हैं, वे अब आपकी ओर देखेंगे. वे जानना चाहेंगे कि आपने इस सफलता के लिए किस तरह तैयारियां कीं, कितनी मेहनत की.मुझे खुशी है कि आप जैसी युवा प्रतिभाएं अब प्रशासन में महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगी. मुझ आपसे यही कहना है कि जितनी पारदर्शिता के साथ आपका चयन हुआ है, आप उतनी ही पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करें और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में भागीदार बने.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपको हमेशा यह भी याद रखना होगा कि आगे आपकी भूमिका लोक-सेवक की होगी. आपको अपने दायित्वों निर्वहन में धैर्य, विनम्रता और लोक-सेवक की सीमाओं का हमेशा ध्यान रखना होगा.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास पर आमंत्रित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वर्ष 2023 की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के साथ संवाद के दौरान यह बातें कही. उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी.

Related Articles

Back to top button