छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: ग्राम भैंसों के सत्येंद्र कुमार बंजारे बने डिप्टी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसों निवासी सत्येंद्र कुमार बंजारे ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) 2023 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (आईपीएस) ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सत्येंद्र कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त कर युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।

Related Articles

Back to top button