छत्तीसगढ़
मोबाइल के लिए खूनी संघर्ष : मोबाइल चोरी का आरोप लगा तो युवक ने चाचा समेत परिवार के 3 लोगों पर किया जानलेवा हमला, दो की हालत गंभीर

कोरबा। जिले से परिवार में मोबाइल को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है. बालको थाना अंतर्गत गढकटरा बाघमारा गांव में मोबाइल को लेकर हुई पूछताछ के बाद भतीजे ने डंडे से हमला कर अपने चाचा समेत परिवार के तीन लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले की सूचना पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 की मदद से पीड़ितों को कोरबा के मेडिकल कॉलेज लाया गया. जहां ट्रामा सेंटर में सभी का उपचार चल रहा है.






