छत्तीसगढ़

अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दैहिक शोषण और छेड़छाड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस ने महिला अपराधों को गंभीरता से लेते हुए तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इन मामलों में दैहिक शोषण और छेड़छाड़ जैसी गंभीर घटनाएं शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

पहला मामला: अकेली महिला का दैहिक शोषण

दिनांक 11 नवंबर 2024 को पीपरसत्ती निवासी अर्जुन यादव ने घर में अकेली महिला को धमका कर दैहिक शोषण किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 331(6), 64(2)(M), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

दूसरा मामला: प्यार के बहाने दैहिक शोषण

दिनांक 16 नवंबर 2024 को भांठापारा पकरिया निवासी प्रकाश टंडन ने पीड़िता को प्यार का झांसा देकर दैहिक शोषण किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 565/24 धारा 64(2)(M) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

तीसरा मामला: महिला से छेड़छाड़ का प्रयास

दिनांक 19 नवंबर 2024 को पीपरसत्ती निवासी कांतीदन यादव उर्फ सोमू ने महिला के अकेलेपन का फायदा उठाने की कोशिश की और बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ की। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 564/2024 धारा 74 BNS के तहत कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button