छत्तीसगढ़

ठगी का नया फॉर्मूला: गर्म कपड़ों की आड़ में गैंग कर रहा घरों की रेकी, सक्ती पुलिस ने दी चेतावनी

सक्ती। ठंड के मौसम के साथ ही तिब्बती और कश्मीरी गर्म कपड़े बेचने वाले फेरीवालों ने शहर और ग्रामीण इलाकों में दस्तक देना शुरू कर दिया है। हालांकि, इनके इरादे केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं। सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों को सतर्क करते हुए बताया कि गर्म कपड़ों की आड़ में ये फेरीवाले घरों की रेकी कर चोरी और ठगी जैसी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं।

गांव और शहर दोनों निशाने पर

सक्ती पुलिस के अनुसार, ये फेरीवाले संगठित गिरोह बनाकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ में दाखिल हो रहे हैं। दिन में लेडीज सूट, चादर और गर्म कंबल बेचने का बहाना करते हैं और घरों की जानकारी जुटाते हैं। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों को ये गिरोह प्राथमिक निशाना बना रहा है।

गिरोह की हरकतों पर पुलिस की नजर

जानकारी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य बिलासपुर, पेन्ड्रा, मुंगेली और कवर्धा जैसे जिलों के गांवों में सक्रिय हैं। गिरोह के ज्यादातर सदस्य बीदर और गुलबर्गा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये लोग मोहल्लों और कॉलोनियों में घूम-घूमकर सस्ता सामान बेचने का नाटक करते हैं, लेकिन उनका असली मकसद चोरी और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देना है।

Related Articles

Back to top button