Uncategorized

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नाबालिक बालिका से दैहिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ पुलिस ने नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले मुख्य आरोपी सहित उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कठोर धाराओं में कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

आरोपी:

  • मनोज सूर्यवंशी (मुख्य आरोपी), उम्र 20 वर्ष, निवासी सरखो चौकी नैला, थाना जांजगीर
  • निखिल सूर्यवंशी (सहयोगी आरोपी), उम्र 19 वर्ष, निवासी सरखो चौकी नैला, थाना जांजगीर

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) ने बताया कि प्रार्थी ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक बेटी को मनोज सूर्यवंशी और निखिल सूर्यवंशी ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। इस पर पुलिस ने 18 जून 2024 को अपराध क्रमांक 233/24 धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहृत बालिका की तलाश शुरू की और मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका हैदराबाद में है। इस पर नवागढ़ पुलिस की टीम हैदराबाद पहुंची, जहां अपहृता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी मनोज सूर्यवंशी ने उसे शादी का झांसा देकर भाग लिया और उसके साथ दैहिक शोषण किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button