Uncategorized

BREAKING: CBI ने पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सोमवार को मामले में आरोपित सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि CBI ने कुछ महीने पहले ही तामन सिंह सोनवानी के घर पर छापा मारा था, जिसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी की गई है। सोनवानी पर चयन के एवज में अभ्यर्थियों से 45 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। इसके अलावा, रायपुर की बजरंग पॉवर इस्पात कंपनी के डायरेक्टर एस.के गोयल को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एस.के गोयल की बहु और बेटे का CGPSC की परीक्षा में चयन हुआ था।

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने इन अभयर्थियों के चयन खिलाफ की थी शिकायत

अभ्यर्थी पद रिश्तेदारी
नितेश डिप्टी कलेक्टर PSC अध्यक्ष टामन सिंह के बेटे
साहिल डीएसपी टामन सिंह के बड़े भाई के बेटे
निशा कोसले डिप्टी कलेक्टर टामन सिंह की बहु
दीपा अजगले आडिल जिला आबकारी अधिकारी टामन सिंह सोनवानी के भाई-बहु
सुनीता जोशी लेबर ऑफिसर टामन सिंह सोनवानी की बहन की बेटी
सुमित ध्रुव डिप्टी कलेक्टर पीएसची सचिव के बेटे
नेहा खलखो डिप्टी कलेक्टर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो की बेटी
निखिल खलखो डिप्टी कलेक्टर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो के बेटे
साक्षी ध्रुव डिप्टी कलेक्टर डीआईजी ध्रुव की बेटी
प्रज्ञा नायक डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की बेटी
प्रखर नायक डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार के बेटे
अनन्या अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता की बेटी
शशांक गोयल डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता सुधीर के रिश्तेदार
अभ्यर्थी पद रिश्तेदारी
सुमित ध्रुव डिप्टी कलेक्टर पीएसची सचिव के बेटे
नेहा खलखो डिप्टी कलेक्टर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो की बेटी
निखिल खलखो डिप्टी कलेक्टर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो के बेटे
साक्षी ध्रुव डिप्टी कलेक्टर डीआईजी ध्रुव की बेटी
प्रज्ञा नायक डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की बेटी
प्रखर नायक डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार के बेटे
अनन्या अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता की बेटी
शशांक गोयल डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता सुधीर कटियार का दामाद
भूमिका कटियार डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी
खुशबू बिजौरा डिप्टी कलेक्टर मंत्री के ओएसडी के साढू की बेटी
स्वर्णिम शुक्ला डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला की बेटी
राजेन्द्र कुमार कौशिक डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता के बेटे
मीनाक्षी गनवीर डिप्टी कलेक्टर टामन सिंह सोनवानी के करीबी की बेटी

CBI ने इनके खिलाफ दर्ज की FIR

गौरतलब है कि CBI ने सीजीपीएससी में गड़बड़ी मामले में जिन पर एफआईआर दर्ज किया है, उसमें तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जेके ध्रुव और अन्य के खिलाफ कथित भाई-भतीजावाद और अपने अयोग्य बेटों, बेटी, रिश्तेदारों और परिचितों को जिला कलेक्टर, डिप्टी एसपी के बड़े पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए मेरिट सूची में डालने का आरोप है।

Related Articles

Back to top button