स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी ने अश्लील स्पीच के साथ भगवान राम पर की अभद्र टिप्पणी

दुर्ग। आईआईटी भिलाई में आयोजित मिराज कार्यक्रम का विरोध शुरू हो चुका है. यह विरोध स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी (Standup comedian Yash Rathi) के द्वारा IIT BHILAI के एनुअल फंक्शन में अश्लीलता परोसने पर किया जा रहा है. वहीं यश राठी ने भगवान राम पर भी अभद्र टिप्पणी किया. जिसका विरोध शुरू हो चुका है और आईआईटी की गरिमा पर भी सवाल उठ रहे हैं.इस कार्यक्रम के दौरान यश (Yash Rathi) ने अपने स्पीच में अश्लील गालियां दी, जिसे सुनकर वहां बैठे प्रोफेसर और उनके परिजनों को अपना कान बंद करना पड़ गया. जिसका वीडियो भी स्टूडेंट ने बनाया है. यह वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद अब हिंदू संगठनों ने आईआईटी प्रबंधन का विरोध शुरू कर दिया है. IIT BHILAI के डायरेक्टर राजीव प्रकाश का कहना है कि उन्होंने इस मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की है. इस आयोजन में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने तीन सदस्यीय प्रोफेसर की जांच टीम को गठित किया है. जांच टीम ये पता लगाएगी कि कोसा ने यश राठी को सिलेक्ट करने से पहले क्या देखा. किस आधार पर उन्होंने उसे यहां गेस्ट के रूप में बुलाया. उसे अश्लील स्पीच देने के लिए पहले से रोका गया था या नहीं.






