छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: करोड़ों के जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने बरामद की लग्जरी कार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस ने लाखों रुपये के धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी रामविलास कश्यप को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर आरोप है कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी अनिलदास महंत को धोखे में रखकर भूमि रजिस्ट्री कराई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लग्जरी कार i-20 (क्रमांक CG 11-5116) और एक मोबाइल भी बरामद किया है। मामला पिछले वर्ष की है, जब आरोपियों ने प्रार्थी को झूठे आश्वासन पर 9 लाख रुपये में जमीन और मकान का सौदा कराया था। आरोपी रामविलास के खिलाफ धारा 420, 34, 120 (बी) भा.द.वि. के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button