छत्तीसगढ़
राजधानी में दिवाली की रात मचा बवाल: दो पक्षों में जमकर मारपीट, बदमाशों ने घर में लगाई आग, घरवालों ने भागकर बचाई जान, गाड़ियों को भी किया चकनाचूर

रायपुर। राजधानी रायपुर के सकरी गांव में दिवाली की रात जमकर बवाल हुआ. जुआ खेलने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना के बाद बदमाशों ने दो परिवारों पर हमला कर दिया और एक घर को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सकरी गांव में हुई. दिवाली की रात क्षेत्र के आउटर इलाके में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे, तभी उनका आपस में विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया. मारपीट में घायल हुए लोगों ने किसी तरह मोहल्ले में छिपकर अपनी जान बचाई.






