भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी में भव्य दीपोत्सव नहीं:मंदिर में रामायण पाठ; 2100 दियों से होगा रोशन, पिछले साल जले थे 21 हजार

रायपुर.दीपावली पर अयोध्या रोशन है। पिछले 2 दिनों से वहां उत्सव जारी है। वहीं भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में साधारण रूप से दीपोत्सव मनाया जा रहा है। माता कौशल्या मंदिर के परिसर को दीपों से सजाया जाएगा। इस बार आयोजन की जिम्मेदारी मंदिर समिति की है।
पिछले साल स्थानीय विधायकों के सहयोग से यहां 21 हजार दिये जलाए गए थे। जबकि कांग्रेस सरकार में 3600 दीयों से चंदखुरी रोशन हुई थी। मंदिर के सेवादार श्यामलाल साहू ने बताया कि इस साल पूरा आयोजन मंदिर समिति कर रही है। समिति ही दीये जलाकर रामायण का पाठ करेगी।

चंदखुरी में है माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर
रायपुर से करीब 20 किमी दूर स्थित चंदखुरी स्थित है। यहां भगवान राम बाल रूप में अपनी मां की गोद में विराजमान हैं। जलसेन तालाब के बीचों-बीच ये मंदिर बना है। यह पूरी दुनिया में भगवान राम की माता को समर्पित एकमात्र मंदिर माना जाता है।
सरकार ने लोगों की आस्था और इसके धार्मिक महत्व को समझते हुए। इसे रामव न गमन पथ में शामिल किया है और इस मंदिर परिसर को विकसित कर इसका सौंदर्यीकरण किया गया था।






