छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.58 लाख के अवैध पटाखों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। दीपावली के त्योहार से पहले जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,58,569 रुपये के अवैध पटाखों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में की गई, जिसके तहत जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज

पामगढ़ थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर 26 अक्टूबर 2024 को रेड कार्यवाही करते हुए धनेली निवासी आकाश मिश्रा (उम्र 27 वर्ष) के कब्जे से 2,11,025 रुपये मूल्य के विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए। इसके साथ ही धराशिव निवासी बनवासी राठौर (उम्र 31 वर्ष) के पास से 47,544 रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत कानूनी कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button