छत्तीसगढ़

अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार**

जांजगीर-चांपा, 20 अक्टूबर 2024। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अकलतरा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते हुए 50 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

थाना अकलतरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कोटमीसोनार निवासी रामचरण गोड (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही, शराब परिवहन के लिए उपयोग की जा रही एक हीरो ग्लैमर बाइक (क्र. सीजी 11 बी डी 7245) भी जप्त की गई, जिसकी कीमत 50,000 रुपये बताई गई है।

 

आरोपी रामचरण गोड के खिलाफ थाना अकलतरा में धारा 34(2) और 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

इस कार्यवाही में थाना अकलतरा के निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय के नेतृत्व में प्र.आर. राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, गौकरण राय और बसंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।

जिले में अवैध शराब के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और इस दिशा में और भी कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button