छत्तीसगढ़

जांजगीर में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, रेत घाट में रेड कर मशीन सीलबंद, “Illegal Mining Task Force” की भादा रेत घाट पर दबिश

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए गठित “Illegal Mining Task Force” ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भादा रेत घाट में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रेत उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन को सीलबंद किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई टीम

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। इसी अभियान के तहत गुरुवार 28 मई 2026 को CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टीम ने थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत भादा रेत घाट में दबिश दी।

मौके पर मिली अवैध उत्खनन की मशीन

रेड कार्रवाई के दौरान टीम ने पाया कि रेत घाट में चैन माउंटेन मशीन के जरिए अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिला खनिज विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया।खनिज विभाग की उपस्थिति में मशीन को सीलबंद कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

अवैध खनन करने वालों को चेतावनी

पुलिस और प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में अवैध रूप से रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

जिला पुलिस ने बताया कि “Illegal Mining Task Force” की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अवैध खनन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Back to top button