छत्तीसगढ़

*जांजगीर-चांपा: छाता जंगल में जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद*

जांजगीर-चांपा, 18 अक्टूबर 2024 – थाना बलौदा पुलिस ने ग्राम खिसोरा के छाता जंगल में जुआ खेलते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 11,000 रुपये नगदी, 52 पत्तियों की ताश और 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत 1,30,000 रुपये आंकी गई है।

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

इस सफलता में थाना प्रभारी अशोक कुमार वैष्णव और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button