जांजगीर पुलिस लाइन में दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा का आयोजन

जांजगीर: विजयादशमी के पावन अवसर पर जांजगीर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) द्वारा शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया। इस वार्षिक परंपरा के अंतर्गत जिले के सभी थानों और चौकियों में भी थाना प्रभारियों द्वारा शस्त्रों की पूजा की गई, जिससे पुलिस कर्मियों को शक्ति और साहस की प्रेरणा मिली।
पुलिस लाइन जांजगीर में आयोजित इस शस्त्र पूजन कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा, रीडर-1 अश्वनी राठौर, स्थापना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू, डीएसबी प्रभारी अशोक डीसेन, एमटीओ कन्हैया राठौर समेत पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर शस्त्रों की पूजा कर उन्हें शक्ति का प्रतीक मानकर विजय की कामना की गई। एसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि यह परंपरा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और समाज की सेवा की भावना को मजबूत करती है। शस्त्र पूजा के माध्यम से पुलिसकर्मियों को यह याद दिलाया गया कि वे समाज की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएं।
पूजा कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दशहरा पर्व की बधाई दी और विजयादशमी के इस पर्व को शक्ति और साहस के प्रतीक के रूप में मनाया।






