छत्तीसगढ़

*बिलासपुर: बुनकर दंपत्ति की आत्महत्या पर शोक, समिति अध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप*

बिलासपुर, 4 अक्टूबर – निकटस्थ बुनकर बहुल गाँव लखराम के अकलतरी में महामाया बुनकर प्रायमरी सोसायटी के बुनकर परस देवांगन और उनकी पत्नी पार्वती देवांगन ने आर्थिक तंगी के चलते 28 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूर्व विधायक और एपेक्स हैंडलूम के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर संवेदना प्रकट की और ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

रानीगांव, लखराम और अकलतरी के बुनकरों ने बताया कि सोसायटी के अध्यक्ष और अधिकारियों की लापरवाही आत्महत्या का कारण है। बुनकरों ने बताया कि बुनाई की मजदूरी नहीं मिलने के कारण परस देवांगन आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। मोतीलाल देवांगन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से उचित पहल का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button