छत्तीसगढ़
**जांजगीर-चांपा: नवरात्रि/दशहरा पर्व के लिए सुरक्षा के मद्देनजर ‘रक्षा टीम’ गठित**

जांजगीर-चांपा, 4 अक्टूबर – नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जांजगीर-चांपा जिले में ‘रक्षा टीम’ का गठन किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर की प्रेरणा से और पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश पर यह टीम बनाई गई है।
जिले के थाना जांजगीर, चांपा और शिवरीनारायण क्षेत्र में रक्षा टीम तैनात की गई है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में दो पुरुष और दो महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ये टीमें दुर्गा पंडाल, मंदिर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेन स्नेचिंग, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर पैनी नजर रखेंगी। टीम का कंट्रोल रूम, थाना प्रभारी और उच्चाधिकारियों से लगातार संपर्क रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।






