देश- विदेश

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मंत्रालय की बिल्डिंग से कूदे:तीसरी मंजिल से छलांग लगाई; नीचे जाल रहने के कारण जान बची

महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल ने शुक्रवार को मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि, नीचे जाल रहने के कारण उनकी जान बच गई। झिरवल ​​​​​​जाल में फंस गए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। ऊंचाई से गिरने के कारण झिरवल का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। उनकी सहत की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम मंत्रालय पहुंची है।

झिरवल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार गुट के विधायक हैं। बताया जा रहा है कि वे शिंदे सरकार की तरफ से धनगर समाज को एसटी का दर्जा दिए जाने के फैसले के खिलाफ हैं। वे अपनी ही सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button