छत्तीसगढ़
नवरात्रि पर माता मंदिरों में नहीं जलेंगे घी के दीपक:छत्तीसगढ़ में दिखेगा हॉरर हाउस, मिलेगा चांदी का सिक्का; जानिए और क्या है खास

नवरात्र की शुरुआत गुरुवार (3 अक्टूबर) से हो रही है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के शक्ति पीठों और देवी मंदिरों में तैयारियां हो गई हैं। लाइव दर्शन, श्रद्धालुओं के रुकने सहित अन्य इंतजाम किए गए हैं। मिलावट की आशंका से कई मंदिरों में घी के ज्योति कलश पर रोक लगाई गई है।






