छत्तीसगढ़

जीरो टॉलरेंस : सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचने पर हुई कार्रवाई, पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को किया निलंबित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की किताबों को कबाड़ में बेचे जाने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने की घटना के प्रकाश में आने पर तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब सरकार की ओर से कार्रवाई की गई है.

Related Articles

Back to top button