छत्तीसगढ़

BJP नेता के हत्या आरोपी की ज्यूडिशियल कस्टडी में मौत:कवर्धा हत्याकांड में 2 दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी; भूपेश बोले-पुलिस पिटाई से गई जान

कबीरधाम में BJP नेता हत्याकांड के एक आरोपी की बुधवार को न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जेल में आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 2 दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक मरने वाला युवक प्रशांत साहू (27) ग्राम लोहारीडीह का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को जिला अस्पताल बुलाया है। वहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है।

पूर्व CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर फोटो दो तस्वीरें जारी की, जिसमें कहा कि आरोपी के गृहमंत्री से नजदीकी थी।
पूर्व CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर फोटो दो तस्वीरें जारी की, जिसमें कहा कि आरोपी के गृहमंत्री से नजदीकी थी।

भूपेश बघेल बोले- पुलिस पिटाई से मौत हो गई

पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि गृहमंत्री के गृह जिले कवर्धा में पुलिस के कारनामे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब खबर आई है कि हिरासत में लिए गए युवक प्रशांत साहू की पुलिस पिटाई से मौत हो गई है। विडंबना है कि उनकी गृहमंत्री विजय शर्मा जी से निकटता भी थी। युवक के दो भाई और माता जी भी पुलिस हिरासत में हैं।

आरोपी को मिर्गी की बीमारी थी- SP अभिषेक

कवर्धा SP अभिषेक पल्लव ने दैनिक भास्कर से बताया कि आरोपी को दौरा (मिर्गी) आती थी। वह पहले से बीमारी से जूझ रहा था। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर गए थे। इसके बाद जेल जाया गया। वहीं ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर फिर अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

15 सितंबर रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह में बीजेपी नेता की हत्या।
15 सितंबर रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह में बीजेपी नेता की हत्या।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 15 सितंबर रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के शक में गांव वालों ने यहां के उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर पर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। घटना के दौरान गांव में लोगों ने पुलिस को घुसने नहीं दिया। पथराव में SP अभिषेक पल्लव समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

Related Articles

Back to top button