Uncategorized

मिर्च नहीं देने पर CAF जवानों पर फायरिंग…2 की मौत:छत्तीसगढ़ में 1 के दोनों पैरों में धंसी बुलेट; दूसरे को छूते निकली

बलरामपुर जिले में बुधवार को CAF के जवान ने खाने के दौरान मिर्च नहीं देने पर साथी जवानों पर सर्विस रायफल से गोलियां चला दी, जिससे 2 जवानों की मौत हो गई। वहीं दो जवान घायल हैं। इनमें एक के दोनों पैरों में बुलेट धंसी हैं दूसरे को छूते निकल गई।

कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों को भर्ती कराया गया है। मामला के सामरी थाना अंतर्गत भुताही कैंप का है।

सीएएफ 11वीं बटालियन में तैनात जवान अजय सिदार ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे साथियों पर फायरिंग कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय को पकड़कर काबू में किया।

घायल जवान को अंबिकापुर किया गया रेफर।

Related Articles

Back to top button