छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत:पंचराम यादव से घर जाकर की मुलाकात; आत्महत्या मामले पर भाजपा सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत अपने एक एक दिवसीय दौरे पर जांजगीर चांपा पहुंचे। इस दौरान महंत कांग्रेसी नेता पंचराम यादव के घर गए।
महंत ने यादव की पत्नी और बच्चों की आत्महत्या पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। महंत ने कहा –
‘सूदखोरों से तंग आकर परिवार के लोगों ने आत्महत्या की है। जिले में सूदखोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है।’
महंत ने इस दौरान सरकार पर धान संग्रहण न कर पाने का आरोप भी लगाया है। महंत ने कहा –
‘किसानों से खरीदे गए धान के संग्रहण को लेकर भाजपा नेता अपनी ही सरकार पर दोष मढ़ रहे हैं।’






