छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा के सोन नदी में डूबा 11 साल का बच्चा:एसडीआरएफ की टीम को 7 किमी दूर मिला शव, दोस्तों के साथ नहाने गया था

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सोनादह के सोननदी में रविवार सुबह करीब 9 बजे नहाने के दौरान 11 साल का मासूम बह गया। सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को बच्चे का शव 7 किमी दूर सक्ती जिले में मिला है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, खेमराज महिलांगे अपने साथियों के साथ सोन नदी में नहाने को गया था। सभी नहाने के बाद निकल गए, लेकिन खेमराज नहीं निकल सका। पानी में डूबने की सूचना ग्रामीणों को मिलने पर सोननदी में तलाश की गई। मगर कुछ पता नहीं चल सका घटना की जानकारी बिर्रा पुलिस को दी गई।
घटना स्थल पुलिस टीम पहुंची और बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। लेकिन दिन भर रेस्क्यू के बावजूद वो नहीं मिला। आज उसका शव मिला है। बताया जा रहा है कि, बच्चे को मिर्गी की बीमारी है। जिस कारण वह पानी में डूब गया होगा।






