छत्तीसगढ़

नाबालिग ने पड़ोसी को मारा चाकू, VIDEO:क्रिमिनल्स में खत्म हो रहा पुलिस का खौफ, 6 महीने में चाकूबाजी की 80 वारदात

राजधानी रायपुर में लगातार चाकूबाजी की वारदातें हो रही हैं। रायपुर में पिछले 6 महीने में 80 से ज्यादा चाकूबाजी की वारदातें हुई है। इसी बीच रविवार रात को मठपुरैना इलाके में एक नाबालिग और उसके भाई ने अपने पड़ोसी को चाकू मार दिया। खुलेआम हो रही वारदातें पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मठपुरैना इलाके में नाबालिग ने आशु यादव पर हमला किया है, जिससे आशु को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आई है। घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। वारदात के बाद गाली-गलौज और धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

रविवार रात को मठपुरैना इलाके में एक नाबालिग और उसके भाई ने अपने पड़ोसी को चाकू मार दिया।
रविवार रात को मठपुरैना इलाके में एक नाबालिग और उसके भाई ने अपने पड़ोसी को चाकू मार दिया।

पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी को मारा चाकू

बताया जा रहा है कि आशु यादव का परिवार आरोपियों के खिलाफ पहले भी थाने में शिकायत कर चुका है। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी नाबालिग आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर चाकू से वार किया है। इसी दौरान घायल आशु यादव के घरवालों में नाबालिग और उसके भाई का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।

नाबालिग को लाया गया थाने

मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में युवक को मामूली चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नाबालिग को पकड़कर थाने लाया गया है। आरोपी से वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button