छत्तीसगढ़

पैसों को लेकर BJP नेता आपस में भिड़े,VIDEO

रायपुर में पैसों को लेकर दो भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने सड़क पर ही एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। जिससे एक नेता का सिर फूट गया। वो लहूलुहान हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, राहुल चंदनानी कटोरा तालाब स्थित नेताजी होटल का मालिक है। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे वो अपने होटल पर बैठा था। इस दौरान संदीप मेघानी और नितेश कुमार उनके दुकान पर पहुंचे। पैसों को लेकर उनके बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। वे राहुल से उधार में दिए पैसों की मांग कर रहे थे।

FIR होने के बाद दूसरा पक्ष ने भी सिविल लाइन थाने पहुंचकर थाने में शिकायत की है। - Dainik Bhaskar

 

Related Articles

Back to top button