छत्तीसगढ़

3 भाइयों ने पड़ोसी को फरसे से काटा:10 साल पहले पिता के मर्डर का लिया बदला; जेल से छूटते ही की हत्या

बिलासपुर में 3 भाइयों ने मिलकर रक्षाबंधन के दिन पड़ोसी युवक को फरसे से काट डाला। 10 साल पहले उसके पिता की हत्या की गई थी, जिसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।

खून से लथपथ लाश को देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। दोपहर करीब 1 बजे पुलिस गांव पहुंची, लेकिन हत्यारों का कुछ पता नहीं चला।

फिर घटना की जांच में मदद के लिए आई सर्च डॉग रोजी घटनास्थल से सीधे भागते हुए आरोपियों के घर जा घुसी। इसी आधार पर पूछताछ में पता चला कि संदेहियों और मृतक छतलाल के परिवार के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।

दिनदहाड़े तीन भाइयों ने मिलकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम।
दिनदहाड़े तीन भाइयों ने मिलकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम।

फरसा और कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला

पुलिस ने छतलाल के ही परिवार के पड़ोसी जीतेंद्र केंवट उसके भाई धर्मेंद्र केंवट और हेमंत केंवट की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान गांव के बाहर घेराबंदी कर पुलिस ने हेमंत और धर्मेंद्र को दबोच लिया। दोनों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने मिलकर छतलाल को मार दिया है।

आरोपियों ने बताया कि छतराम को अकेले पाकर उन्होंने घेर लिया। फरसा और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद से उसका भाई जितेंद्र केंवट फरार है।

Related Articles

Back to top button