अपराध

DM की गाड़ी ने मां और बच्चे को रौंदा, हादसे में तीन की मौत, लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़

 

CG LIVE TODAY— बिहार के मधुबनी जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां पर मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा की गाड़ी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई है।इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे हुआ था। जब डीएम की गाड़ी ने फुलपरास पुरवारी टोल के पास एक महिला और उसके बच्चे को रौंद दिया। इसके बाद एनएच पर काम कर रहे मजबूर को कुचलते हुए रेलिंग से टकरा गई।

डी एम मौके से हुए फरार

इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। साथ ही डीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की और सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में शख्स को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि डीएम हादसे के बाद मौके पर से फरार हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button