छत्तीसगढ़ में किडनैप कर नाबालिग से रेप:घर से सिलाई सीखने निकली थी पीड़िता, बोली- धोखे से अपने साथ ले गया था आरोपी

जांजगीर-चांपा जिले में किडनैप कर नाबालिग लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि 16 मई से लड़की गायब थी, जिसके बाद पिता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक 16 मई को लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी नाबालिग बेटी घर से सुबह 9 बजे सिलाई मशीन सीखने जा रही हूं कह कर घर से बाहर निकली थी। शाम तक घर वापस नहीं आई। आसपास के पड़ोसी, रिश्तेदार से भी बात करने पर कुछ पता नहीं चला।
बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया
पिता पुलिस से बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। शिवरीनारायण थाने में धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया। वारदात के बाद पुलिस अपहरण हुई नाबालिग की तलाश कर रही थी।
आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
इस दौरान मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने राजेश कुमार साहू (21) को पकड़ा गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है। इस दौरान नाबालिग ने बताया कि राजेश कुमार साहू से उसकी पहचान स्कूल जाते समय हुई थी। उसे धोखे से अपने साथ ले गया और रेप किया।
आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 363 के अलावा 376,04,06 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने जेल भेज दिया है।






