छत्तीसगढ़

जांजगीर में जुआ खेलते हुए 8 जुआरी गिरफ्तार:लीलागर नदी के किनारे से पुलिस ने धर दबोचा; 5 बाइक, एक कार, 60 हजार रुपए जब्त

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सोनादुला में 8 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी लीलागर नदी के किनारे जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के पास से 5 बाइक, एक कार, 70 हजार 760 रुपए नगद और 52 ताश पत्ती को जब्त किया गया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3, 2 के तहत कार्रवाई की गई है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने 8 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने 8 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, एसपी विवेक शुक्ला ने जिले में चल रहे जुआ-सट्टा खिलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। साइबर पुलिस जांजगीर और अकलतरा थाना पुलिस को ग्राम सोनादुला के लीलागर नदी के किनारे जुआ खेलने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलने पर अकलतरा और जांजगीर की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जुआरियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 8 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार 8 आरोपियों के नाम

1. नागेन्द्र कुमार सूर्यवंशी (25) निवासी नरगोड़ा थाना सीपत जिला बिलासपुर

2. दीप सिंह टंडन (23) निवासी बोरसी थाना पामगढ़

3. मोहनीश कुमार सूर्यवंशी (32) निवासी नरगोड़ा थाना सीपत जिला बिलासपुर

4. मनीष यादव (23) निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा

5. हरीश टंडन (28) निवासी बोरसी थाना पामगढ़

6. प्रह्लाद साहू (27) निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा

7. विष्णुकांत टंडन (34) निवासी नरियरा थाना मुलमुला

8. राजकुमार साहू (39) निवासी बरबसपुर थाना उरगा जिला कोरबा

Related Articles

Back to top button