छत्तीसगढ़

जांजगीर नैला नगर पालिका में उपाध्यक्ष की रेस:मोहन यादव समेत 4 बीजेपी पार्षद दावेदार, 27 फरवरी को शपथ ग्रहण की संभावना

जांजगीर नैला नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए चार मुख्य दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें बीजेपी पार्षद मोहन यादव, गुड्डू कहरा, दिनेश राठौर और नंद लाल यादव शामिल हैं। नगर पालिका अध्यक्ष और 25 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को होने की संभावना है।

नगर पालिका के हाल ही में संपन्न चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी की चित्ररेखा गढ़ेवाल ने 14 हजार 623 वोट पाकर कांग्रेस की गंगोत्री गढ़ेवाल को 4 हजार 476 वोटों से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार को 10 हजार 147 वोट मिले।

दिनेश राठौर पार्षद।
दिनेश राठौर पार्षद।

बीजेपी 15 सीटें जीती

25 वार्डों में से बीजेपी ने 15 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती है। बीजेपी ने वार्ड नंबर 1, 3, 5, 6, 8, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 23, 24 और 25 में जीत दर्ज की। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 2, 4, 7, 9, 14, 15, 19, 20 और 22 में जीत हासिल की। वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए।

मोहन यादव पार्षद।
मोहन यादव पार्षद।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मोहन यादव प्रमुख

उपाध्यक्ष पद के लिए दो बार के पार्षद और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मोहन यादव का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। अन्य तीन दावेदार पहली बार सत्ता में आए हैं। महिला पार्षदों के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। OBC, SC, ST या सामान्य वर्ग से कोई भी उपाध्यक्ष बन सकता है।

बीजेपी पार्षद नंद लाल यादव।
बीजेपी पार्षद नंद लाल यादव।

महिला पार्षदों पर भी विचार

​​​​​​​वहीं गुड्डू कहरा और दिनेश राठौर के साथ नंदलाल यादव का नाम सुर्खियों में है, लेकिन सत्ता में पहली बार आने के कारण इन तीनों के नाम पर चर्चा की जा रही है। महिला पार्षदों के नाम पर भी चर्चा चल रही है, इसलिए OBC,SC, ST और GN किसी भी वर्ग का उपाध्यक्ष बनाए जा सकते है।

Related Articles

Back to top button