छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 12 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार:अरुण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा की जिम्मेदारी; संजय श्रीवास्तव समेत 4 नेता बने महामंत्री

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को अलग-अलग जिले का प्रभारी बनाया गया है। डिप्टी सीएम अरूण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले का प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है।

इसके अलावा भाजपा ने संगठन में 20 नेताओं की नियुक्ति की है। इसमें 12 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। संजय श्रीवास्तव के साथ ही 4 नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। साथ ही बीजेपी ने अलग-अलग संभाग के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों में विधायक खुशवंत साहेब के पिता बालदास साहेब और पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले को भी शामिल किया गया है।

मंत्रियों को इन जिलों का प्रभार

जारी लिस्ट।
जारी लिस्ट।

भाजपा ने महामंत्री, प्रदेश मंत्री और संभाग प्रभारी किए नियुक्त

Related Articles

Back to top button