देश- विदेश

1 नया अपडेटnew updates arrow Hindi NewsBihar politicsNitish Kumar; Bihar Political Crisis LIVE Updates | Tejashwi Yadav Lalu Prasad Son JDU RJD BJP MLA LIVE नीतीश की कैबिनेट बैठक आज, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:तेजस्वी का पोस्ट-काबिल इतने बनिए कि आपको रोकने के लिए लोग साजिश करें

बिहार में एनडीए सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक है। जानकारी है कि मंत्रिमंडल का आज ही विस्तार हो सकता है। बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों की शपथ के बाद सत्ता पक्ष का पहला एक्शन सामने आया। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भाजपा के नंदकिशोर यादव ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा सचिव को थमा दिया। नोटिस में कहा गया है कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर इस सभा का विश्वास नहीं रह गया है।

नीतीश कुमार ने रविवार शाम 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और महागठबंधन सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button