Uncategorized

इफको एमसी ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, किसान सभा में दी योजनाओं की जानकारी


लखाली। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति लखाली में इफको एमसी के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखाली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
कार्यक्रम में इफको एमसी के सीनियर क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर शर्मा ने किसानों को संस्था के उद्देश्यों एवं कृषि क्षेत्र में उपलब्ध सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इफको एमसी का उद्देश्य किसानों को सही दवा, सही दाम उपलब्ध कराना है। साथ ही उत्पादों की खरीद पर मिलने वाली निःशुल्क किसान सुरक्षा बीमा योजना के संबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई।
अंकुर शर्मा ने किसानों को फसलों में उपयोग होने वाली विभिन्न कृषि दवाइयों के उचित उपयोग और उनके महत्व के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने किसानों से कृषि संबंधी समस्याओं में उचित सलाह लेकर ही दवाइयों का उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम की शुरुआत में इफको एमसी कर्मचारी राजकुमार ने उपस्थित अतिथियों एवं किसानों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति लखाली के समिति प्रबंधक उमाशंकर चंद्रा सहित आसपास के गांवों के किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर समिति प्रबंधक उमाशंकर चंद्रा ने सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया और स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button