सम्मान से बढ़ा प्रतिभाओं का हौसला, राठौर समाज के भव्य समारोह में उमड़ा जनसैलाब


रायपुर में क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य सम्मान समारोह, प्रतिभावान विद्यार्थियों व समाज की विभूतियों का हुआ सम्मान
रायपुर। जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में क्षत्रिय राठौर समाज द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को समाज रत्न, समाज भूषण एवं समाज गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से समाज के लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति से कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास राठौर, महामंत्री राजेन्द्र भदौरिया, कोषाध्यक्ष सीमा राठौर, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष पवन राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र राठौर, महामंत्री राजेंद्र राठौर, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजरत्न रतन सिंह राठौर, देवी लाल राठौर, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. के.पी. राठौर, दुर्गेश राठौर (डीएसपी, सागर), मनोज राठौर, जिलाध्यक्ष सुधीर राठौर, समाजसेवी धनन्जय राठौर एवं युवाध्यक्ष विक्की सिंह राठौर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस दौरान 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की विभूतियों को समाज रत्न, समाज भूषण एवं समाज गौरव अलंकरण प्रदान किया गया। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में इंजी. नवनीत सिंह राठौर, विक्रांत सिंह राठौर, प्रशांत सिंह, दुर्गेश राठौर, राकेश राठौर, राजकिशोर राठौर, द्वारिका राठौर एवं विवेक राठौर सहित रायपुर, बिलासपुर और प्रदेशभर के समाजजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह का संचालन केशव सिंह राठौर ने किया। अंत में सुधीर राठौर ने अतिथियों, पदाधिकारियों, सम्मानित प्रतिभाओं एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने शिक्षा, सामाजिक योगदान और समाज की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।





