छत्तीसगढ़
जांजगीर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देसी शराब दुकान के पास एक युवक चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया (21 वर्ष) निवासी भाठापारा केरा रोड, जांजगीर बताया। पुलिस ने उसके पास से एक धारदार चाकू जब्त किया।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य जवानों का भी विशेष योगदान रहा।






