छत्तीसगढ़
विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री बनाये जाने पर युवा नेता कामेश्वर धैर्य (केडी) ने दी बधाई . कहा छत्तीसगढ़ में विकास का नया सवेरा होगा।

जांजगीर — जांजगीर चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी के युवा नेता नगरपालिका चाम्पा के पार्षद समाज सेवी कामेश्वर धैर्य ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित की है , साथ ही उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय प्रारम्भ होगा । जनता ने निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंका है और भारतीय जनता पार्टी पर पूर्ण भरोसा जताया है , उन्होंने राज्य की जनता का भी आभार जताते हुए छत्तीसगढ़ में विकास की नई किरण के साथ नया सवेरा होने की बात कही है।।






