छत्तीसगढ़

शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर युवक पर हमला, जांजगीर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 10 नवंबर 2025। थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर युवक पर रॉड व डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों में रामजी रत्नाकर उर्फ बड़े गुड्डू (40), विरेन्द्र कुमार लसार उर्फ छोटू (29), नंद किशोर मार्चे उर्फ ददुवा (22) और मनोज कुमार रत्नाकर (26) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम धुरकोट के निवासी हैं।

घटना 8 नवंबर की है, जब पीड़ित संजोग कुमार बरेठ अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने मोटरसाइकिल रोककर पैसे मांगे, मना करने पर हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, डंडा और मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपियों पर धारा 126(2), 119(1), 108, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button