छत्तीसगढ़
8 जिलों में यलो अलर्ट…गिर सकती है बिजली:तूफान ‘दाना’ के असर से तीन दिन बूंदाबांदी; 40KM/H की रफ्तार से चल सकती है हवा

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के असर के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं अगले तीन दिन 25 से 27 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। 25 और 26 अक्टूबर को 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बुधवार को मौसम ड्राई रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रायपुर रहा यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में दिन का पारा सामान्य से अधिक रहा।

8 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट।






