छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा के नवपदस्थ SP विजय कुमार पांडेय का थाना बलौदा में सख्त निरीक्षण: जुआ-सट्टा, नशे के खिलाफ और तेज़ कार्रवाई के निर्देश

जांजगीर-चांपा, 31 मई 2025 – नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने शुक्रवार को थाना बलौदा का वार्षिक निरीक्षण करते हुए कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए कई अहम निर्देश दिए। SP पांडेय ने जहां थाना परिसर में दस्तावेजों, आर्म्स-एम्युनेशन और जप्ती माल के रख-रखाव की सघन जांच की, वहीं पुलिसकर्मियों को जनता के साथ विश्वास कायम रखने, पारदर्शी कार्रवाई और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन पेट्रोलिंग के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जुआ, सट्टा और नशे के कारोबार पर थाना बलौदा की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में और अधिक तेज़ और टीमवर्क के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। SP ने महिला अपराधों की रोकथाम, रात्रि गश्त और गुंडा निगरानी बदमाशों की सतत जांच को प्राथमिकता में रखने के आदेश भी दिए।

उन्होंने कहा कि, “थाना क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर जन-जागरूकता अभियान जरूरी है। हर बीट प्रभारी को अपने ग्राम में भ्रमण कर लोगों को सतर्क करना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button